Sultanpur : स्मार्ट मीटर पर विवाद- बढ़े हुए बिल और जबरन स्थापना को लेकर प्रधानमंत्री से शिकायत
शिकायत में बताया गया है कि नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद से लोगों के बिजली बिल दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को बिना किसी सूचना के बिजली कनेक्शन काटने और बिल भरने के बाद भी सप्लाई
सुल्तानपुर जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर विरोध तेज हो गया है। उपभोक्ताओं के घरों में बिना सहमति के मीटर लगाने और इसके बाद बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी की शिकायतों के बीच कांग्रेस नेता वरुण मिश्रा ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इस मामले में दखल देने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि बिजली विभाग मनमाने तरीके से पुराने मीटरों को बदलकर स्मार्ट मीटर लगा रहा है, जबकि पुराने मीटर सही ढंग से काम कर रहे थे।
शिकायत में बताया गया है कि नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद से लोगों के बिजली बिल दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को बिना किसी सूचना के बिजली कनेक्शन काटने और बिल भरने के बाद भी सप्लाई शुरू न होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के दफ्तरों में जाती है, तो अधिकारी इसे केंद्र सरकार की योजना बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
पत्र में एक और चिंताजनक मुद्दा उठाते हुए कहा गया है कि स्मार्ट मीटर आने से हजारों मीटर रीडर बेरोजगार हो रहे हैं, जिससे उनके सामने परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि इस योजना की जमीनी हकीकत की जांच कराई जाए। यदि यह योजना जनता के हितों के खिलाफ है, तो इसे तुरंत रोका जाना चाहिए ताकि आम लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानी से राहत मिल सके।
Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।
What's Your Reaction?









