Barabanki : हनुमान मंदिर के पुजारी की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार ने मारी टक्कर

सोमवार दोपहर करीब दो बजे मंदिर में पूजा संपन्न करने के बाद वे मंदिर बंद कर साइकिल से अपने घर भोजन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे सदुल्लापुर चौराहा पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें

By INA News Desk
Mar 31, 2026 - 22:20
31 Views
Barabanki : हनुमान मंदिर के पुजारी की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार ने मारी टक्कर
Barabanki : हनुमान मंदिर के पुजारी की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार ने मारी टक्कर

बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हनुमान मंदिर के पुजारी की जान चली गई। पुजारी की मौत की खबर से उनके भक्तों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सदुल्लापुर (मजरे बनतेरा) निवासी 56 वर्षीय फौजदार पाण्डेय, लालपुर गाँव में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ का कार्य करते थे।

सोमवार दोपहर करीब दो बजे मंदिर में पूजा संपन्न करने के बाद वे मंदिर बंद कर साइकिल से अपने घर भोजन के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे सदुल्लापुर चौराहा पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें सूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।

पुजारी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब आठ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow