Bahraich : नए एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और न्याय को बताया प्राथमिकता
विभागीय अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिले की पुलिसिंग, चुनौतियों और पुराने मामलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को बेहतर तालमेल, तेज रिस्पांस और आधुनिक तकनी
2017 बैच के आईपीएस अधिकारी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बहराइच जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। देर रात पुलिस लाइन पहुंचकर उन्होंने कार्यभार ग्रहण किया। पद संभालते ही उन्होंने अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं को लेकर साफ संकेत दे दिए हैं। कार्यभार संभालने के अगले दिन सुबह उन्होंने एसपी कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान जल्द और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जनता के मन में सुरक्षा व भरोसे का भाव पैदा करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि काम में किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक में विश्वजीत श्रीवास्तव ने जिले की पुलिसिंग, चुनौतियों और पुराने मामलों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम को बेहतर तालमेल, तेज रिस्पांस और आधुनिक तकनीक के साथ काम करना होगा। पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और मीडिया का आपसी सहयोग जरूरी है। उन्होंने पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर दिया ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों को रोकना, यातायात व्यवस्था में सुधार और थानों में आने वाले आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करना उनके मुख्य लक्ष्यों में शामिल है। उन्होंने संकल्प जताया कि हर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी निष्ठा से काम करेगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर और ग्रामीण सहित जिले के सभी पुलिस क्षेत्राधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।
What's Your Reaction?









