Sitapur : ऐलिया ब्लॉक में मनरेगा और सरकारी योजनाओं में धांधली का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग

राजवंशी ने अपने पत्र में पडरखा, कुरका, सहादतनगर, कचनार, इमलिया सुल्तानपुर, पेरई रायपुर, पीतपुर और नौरंगपुर जैसी ग्राम पंचायतों का नाम लेते हुए फर्जी बिलों के जरिए भुगतान किए जाने का दावा किया है। आरोप यह

Mar 24, 2026 - 21:34
 0  6
Sitapur : ऐलिया ब्लॉक में मनरेगा और सरकारी योजनाओं में धांधली का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग
Sitapur : ऐलिया ब्लॉक में मनरेगा और सरकारी योजनाओं में धांधली का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के ऐलिया विकास खंड में सरकारी योजनाओं में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप लगे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार राजवंशी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस पूरे मामले की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि विकास खंड में तैनात तकनीकी अधिकारी और कुछ कर्मचारियों के संरक्षण में ग्राम प्रधानों और सचिवों द्वारा विकास कार्यों में खेल किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि मनरेगा के तहत हुए कार्यों के सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है और कई काम केवल कागजों पर दिखाकर उनका भुगतान निकाल लिया गया है।

राजवंशी ने अपने पत्र में पडरखा, कुरका, सहादतनगर, कचनार, इमलिया सुल्तानपुर, पेरई रायपुर, पीतपुर और नौरंगपुर जैसी ग्राम पंचायतों का नाम लेते हुए फर्जी बिलों के जरिए भुगतान किए जाने का दावा किया है। आरोप यह भी है कि सरकारी नियमों को ताक पर रखकर निजी व्यक्तियों से माप पुस्तिका भरने जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराए जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सामुदायिक शौचालयों और कूड़ा निस्तारण केंद्रों की स्थिति भी खराब बताई गई है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि ब्लॉक स्तर के बजाय जिला स्तरीय टीम गठित कर इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow