Sitapur : लहरपुर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से गांवों में जाकर जनसंपर्क बढ़ाएं। उन्होंने अधिक से अधिक लो

Mar 24, 2026 - 21:32
 0  11
Sitapur : लहरपुर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू
Sitapur : लहरपुर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर की लहरपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए कार्यालय का शुभारंभ विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला मौजूद रहे। कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही पार्टी ने क्षेत्र में जीत की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। राजेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा लगातार जनता का विश्वास जीत रही है और आने वाले समय में लहरपुर में भी कमल खिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से गांवों में जाकर जनसंपर्क बढ़ाएं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर दिया। वहीं, पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है और भविष्य में भी विकास की इस गति को बनाए रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लहरपुर मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।

Also Click : दुबई में प्रॉपर्टी निवेश पर ईडी की टेढ़ी नजर, क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने वाले सैकड़ों भारतीय जांच के घेरे में

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow