UP News: अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग आयोग की मासिक बैठक  सम्पन्न। 

जातिगत जनगणना पर प्रधानमंत्री को दिया जाएगा धन्यवाद प्रस्ताव, कौशाम्बी प्रकरण की जांच हेतु प्रतिनिधिमण्डल जाएगा...

Jun 10, 2025 - 18:29
44 Views
UP News: अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग आयोग की मासिक बैठक  सम्पन्न। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोग कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोग के  अध्यक्ष  राजेश वर्मा ने की। बैठक में  उपाध्यक्ष  सोहन लाल श्रीमाली, सदस्यगण  सूर्य प्रकाश पाल,  विनोद कुमार, बाबा बालक दास, ऋचा राजपूत, अशोक कुमार,  घनश्याम चौहान तथा आयोग के सचिव  मनोज कुमार सागर उपस्थित रहे।

बैठक में अन्य पिछड़े वर्गों से जुड़े आरक्षण, जातियों के सम्मिलन/निष्कासन तथा सामाजिक उत्थान एवं विकास से संबंधित विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री द्वारा जातिगत जनगणना कराये जाने के लिए लिये गये निर्णय का स्वागत करते हुए आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किये जाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कौशाम्बी जनपद के ग्राम लोहन्दा धाना सैनी निवासी  राधा देवी की पुत्री के साथ हुई अमानवीय घटना का मामला सदस्य  विनोद कुमार द्वारा उठाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर कार्यवाही न होकर पीड़ित पक्ष के ही लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इस पर आयोग अध्यक्ष ने मामले की जांच हेतु  13 जून 2025 को उपाध्यक्ष  सूर्यप्रकाश पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल को कौशाम्बी भेजे जाने का निर्णय लिया, जिसमें सदस्य  विनोद कुमार, बाबा बालक दास, ऋचा राजपूत एवं अशोक कुमार शामिल होंगे। लोनिया जाति से सम्बन्धित एक प्रत्यावेदन पर चर्चा करते हुए सदस्य  घनश्याम चौहान ने कहा कि प्रत्यावेदनकर्ताओं को आयोग के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाए।

Also Read- UP News: पीएम मोदी ने 11 वर्षों में स्वयं को तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतीयों को बनाया विश्वास का प्रतीक - सीएम योगी

अध्यक्ष  ने प्रत्यावेदनकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पक्ष रखने के निर्देश दिये। कसौधन जाति के लोगों को जाति प्रमाणपत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आयोग द्वारा पूर्व में भेजे गये प्रतिनिधिमण्डल की रिपोर्ट पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि संबंधित जनपदों के जिलाधिकारियों का पक्ष सुनने के बाद आयोग शासन को इस विषय में निर्णय से अवगत कराएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow