Sitapur : भगवान राम पर विवादित बयान से समाजवादी पार्टी ने झाड़ा पल्ला, सांसद बोले, पार्टी का कोई संबंध नहीं
आनंद भदौरिया ने कहा कि पार्टी प्रभु राम में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान करती है और उनके खिलाफ किसी भी तरह की गलत टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी
सीतापुर में भगवान राम पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मचे बवाल के बीच समाजवादी पार्टी ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने स्पष्ट किया कि विवादित बयान देने वाले यदुनंदन लाल समाजवादी पार्टी में किसी भी जिम्मेदारी या पद पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनके व्यक्तिगत विचारों या बयानों से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। सांसद ने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसे हर बयान की निंदा करती है जिससे किसी भी समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे।
आनंद भदौरिया ने कहा कि पार्टी प्रभु राम में विश्वास रखने वाले करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान करती है और उनके खिलाफ किसी भी तरह की गलत टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा सभी धर्मों के सम्मान और आपसी भाईचारे पर टिकी है। किसी एक व्यक्ति के निजी बयान को पूरी पार्टी की राय नहीं माना जा सकता। हाल ही में यदुनंदन लाल के कथित बयान के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया था और कई संगठनों ने इस पर कड़ा विरोध जताया था।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









