Raebareli : समय की कमी के कारण लोक निर्माण विभाग नहीं खर्च कर सका पूरा बजट, 18 करोड़ रुपये होंगे वापस
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को मिले 77 करोड़ रुपये में से 1.89 करोड़ रुपये वापस किए जा रहे हैं। वहीं, निर्माण खंड एक को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 89 करोड़ रुपये मिले थे, जिसमें से उसे 14 करोड़ रुपये सरेंडर करने
रायबरेली में वित्तीय वर्ष खत्म होने में केवल तीन दिन बचे हैं और लोक निर्माण विभाग अपना पूरा बजट खर्च करने में असफल रहा है। विभाग के तीनों खंडों से लगभग 18 करोड़ रुपये की भारी राशि शासन को वापस भेजी जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह धनराशि 15 मार्च के बाद प्राप्त हुई थी, जिसके कारण इतने कम समय में निर्माण कार्य कराकर बजट का उपयोग करना मुमकिन नहीं था। केवल 16 दिनों के भीतर इतनी बड़ी रकम खर्च करने में विभाग के तीनों खंडों ने असमर्थता जताई है।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को मिले 77 करोड़ रुपये में से 1.89 करोड़ रुपये वापस किए जा रहे हैं। वहीं, निर्माण खंड एक को वर्तमान वित्तीय वर्ष में 89 करोड़ रुपये मिले थे, जिसमें से उसे 14 करोड़ रुपये सरेंडर करने पड़ रहे हैं। इस खंड को डलमऊ क्षेत्र में चौदह मील से गंगा पुल तक सड़क चौड़ीकरण और अन्य कार्य करने थे, जिनके टेंडर तो हो गए थे लेकिन समय की कमी से काम पूरा नहीं हो सका। इसी तरह निर्माण खंड दो को मिले 50 करोड़ रुपये में से करीब 2 करोड़ रुपये खर्च नहीं हो पाए। अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह ने बताया कि 15 मार्च के बाद मिले धन को समय के अभाव में उपयोग नहीं किया जा सका है, इसलिए इसे वापस किया जा रहा है। जो काम अधूरे रह गए हैं, उनके लिए अगले वित्तीय वर्ष में दोबारा बजट की मांग की जाएगी।
Also Click : Hathras : हाथरस महिला थाने की पहल से टूटा परिवार फिर जुड़ा, रितु तोमर की काउंसलिंग से पारिवारिक विवाद सुलझा
What's Your Reaction?









