Ayodhya : 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 50 करोड़ से लगेंगी सजावटी लाइट्स, रात में भी होगी सुरक्षित परिक्रमा

लोक निर्माण विभाग खंड-3 के अधिशासी अभियंता सत्य पाल सिंह के अनुसार, आधुनिक एलईडी लाइट्स से रात में परिक्रमा आसान और सुरक्षित होगी। इससे दुर्घटनाओं का ख

Feb 18, 2026 - 23:35
 0  1
Ayodhya : 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 50 करोड़ से लगेंगी सजावटी लाइट्स, रात में भी होगी सुरक्षित परिक्रमा
Ayodhya : 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर 50 करोड़ से लगेंगी सजावटी लाइट्स, रात में भी होगी सुरक्षित परिक्रमा

अयोध्या में निर्माणाधीन 14 कोसी परिक्रमा मार्ग जल्द ही खूबसूरत रोशनी से जगमगाएगा। योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल पर लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से पूरे मार्ग पर आधुनिक सजावटी लाइटिंग की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को परिक्रमा के समय दिव्य और सुरक्षित अनुभव मिलेगा। यह मार्ग करीब 40 से 45 किलोमीटर लंबा है। मीडियन पर 1005 और फुटपाथ पर 2010 पोल लगाए जाएंगे, जिन पर सजावटी लाइट्स स्थापित की जा रही हैं। कई जगहों पर काम पूरा हो चुका है। यह व्यवस्था रामपथ और धर्मपथ की तरह बनाई जा रही है, जिससे मार्ग की सुंदरता और बढ़ेगी।

लोक निर्माण विभाग खंड-3 के अधिशासी अभियंता सत्य पाल सिंह के अनुसार, आधुनिक एलईडी लाइट्स से रात में परिक्रमा आसान और सुरक्षित होगी। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह परियोजना आस्था को नई ऊर्जा देगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार का लक्ष्य अयोध्या को विश्व स्तर का धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाना है, जिसमें यह लाइटिंग योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow