Ayodhya : तीन साल बाद नेपाली युवती को मिलेगा परिवार, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के प्रयास से संभव

अयोध्या में राजकीय महिला शरणालय में लगभग तीन साल से रह रही नेपाल की एक युवती अब अपने परिवार के पास सुरक्षित लौट सकेगी। यह सफलता बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी

Feb 18, 2026 - 23:33
29 Views
Ayodhya : तीन साल बाद नेपाली युवती को मिलेगा परिवार, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के प्रयास से संभव
AI Image ; Ayodhya : तीन साल बाद नेपाली युवती को मिलेगा परिवार, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष के प्रयास से संभव

अयोध्या में राजकीय महिला शरणालय में लगभग तीन साल से रह रही नेपाल की एक युवती अब अपने परिवार के पास सुरक्षित लौट सकेगी। यह सफलता बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी के प्रयासों से हुई है। युवती वर्ष 2023 में गोंडा जिले पहुंचने के बाद भटक गई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी गोंडा के आदेश पर उसे अयोध्या के राजकीय महिला शरणालय में रखा गया। लंबे समय तक उसके परिजनों का कोई पता नहीं चला।

निरीक्षण के दौरान प्रधान मजिस्ट्रेट शिवांगी त्रिपाठी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अयोध्या की सचिव ने मामले को गंभीरता से लिया। युवती का विवरण नेपाल दूतावास से मान्यता प्राप्त संस्था अफन्ता इंडिया को भेजा गया। संस्था के प्रयास से युवती के भाई और मां का पता चला और उनसे संपर्क किया गया। युवती की उम्र अब करीब 22 वर्ष है। उसके पिता का निधन हो चुका है। नेपाल दूतावास ने पत्र भेजकर आभार जताया और युवती को जल्द परिवार के साथ नेपाल भेजने का अनुरोध किया है। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने इसे सभी के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि युवती को जल्द ही परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow