Sambhal: पांच हत्याओं पर सांसद का सवाल: 'क्या देश में सबके लिए बराबर है कानून?'

सम्भल सपा सांसद Ziaur Rahman Barq ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर देश में हो रही हिंसक घटनाओं और न्याय व्यवस्था

Mar 11, 2026 - 12:36
48 Views
Sambhal: पांच हत्याओं पर सांसद का सवाल: 'क्या देश में सबके लिए बराबर है कानून?'
सपा सांसद Ziaur Rahman Barq , फेसबुक पोस्ट

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल सपा सांसद Ziaur Rahman Barq ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर देश में हो रही हिंसक घटनाओं और न्याय व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। सांसद ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि महज एक सप्ताह के भीतर पांच लोगों की हत्या हो गई, लेकिन देश खामोश दिखाई दे रहा है।

पोस्ट में उन्होंने 13 साल के उनैज़ खान, 65 साल की रोशन खातून, 65 साल के अब्दुस सलाम, 60 साल के आस मोहम्मद और 28 साल के आमिर का जिक्र करते हुए कहा कि ये सिर्फ नाम नहीं बल्कि उन परिवारों के दर्द की कहानी हैं, जिनके घरों में आज मातम पसरा हुआ है। उन्होंने लिखा कि इनमें कोई बच्चा था, कोई बुजुर्ग और कोई अपने परिवार के लिए रोजी कमाने निकला इंसान था। सांसद ने अपने पोस्ट में कहा कि कहीं किसी को गोली मार दी जाती है, कहीं पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है और कई बार भीड़ खुद ही किसी को गुनाहगार ठहराकर सजा देने लगती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश में सचमुच सभी के लिए कानून बराबर है। उनका कहना है कि जब आरोपी ताकतवर या भीड़ के साथ होते हैं तो न्याय दूर दिखाई देने लगता है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि कई मामलों में आरोपियों को आसानी से जमानत मिल जाती है, जबकि कहीं बिना मुकदमे के ही एनकाउंटर हो जाते हैं या नाम देखकर घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की घटनाएं सामने आती हैं। सांसद के अनुसार यह विरोधाभास लोगों के दिलों में डर और बेबसी पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि इन घटनाओं के बावजूद आम लोग बदले की नहीं बल्कि इंसाफ की मांग कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश तभी मजबूत रहेगा जब हर नागरिक की जान की कीमत बराबर होगी, चाहे उसका धर्म, नाम या पहचान कुछ भी क्यों न हो।

Also Read- UAE के पूर्व राजदूत का बड़ा बयान- 'PM मोदी की एक कॉल से खत्म हो सकती है ईरान-इजराइल जंग'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow