Sambhal: Ziaur Rahman Barq ने दादा की दूसरी बरसी पर लिखी भावुक पोस्ट, कहा आपकी कमी हर पल महसूस होती है। 

सम्भल लोकसभा से सांसद Ziaur Rahman Barq ने अपने दादा की दूसरी बरसी पर सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की

Feb 27, 2026 - 18:17
129 Views
Sambhal: Ziaur Rahman Barq ने दादा की दूसरी बरसी पर लिखी भावुक पोस्ट, कहा आपकी कमी हर पल महसूस होती है। 
सम्भल: Ziaur Rahman Barq ने दादा की दूसरी बरसी पर लिखी भावुक पोस्ट, कहा आपकी कमी हर पल महसूस होती है। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल लोकसभा से सांसद Ziaur Rahman Barq ने अपने दादा की दूसरी बरसी पर सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने दादा को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व, संघर्ष और मार्गदर्शन को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।

सांसद ने लिखा कि दादा के बिछड़ने के दो साल बाद भी वह यह मानने को तैयार नहीं हो पाते कि वह अब उनके बीच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बचपन से लेकर तालीम हासिल करने तक और फिर सियासत में कदम रखने व विधायक बनने तक, हर मोड़ पर दादा ने उनका हाथ थामे रखा। उनकी मोहब्बत, शफ़क़त और रहनुमाई को याद करते हुए सांसद भावुक हो उठे। पोस्ट में उन्होंने अपने परदादा के हाफ़िज़-ए-क़ुरआन होने का ज़िक्र करते हुए कहा कि दादा ने भी पूरी ज़िंदगी सादगी, इबादत और क़ौम व मुल्क की ख़िदमत के जज़्बे के साथ गुज़ारी। उन्होंने लिखा कि इतनी मसरूफ़ियत के बावजूद दादा ने दीनी कामों को कभी नज़रअंदाज़ नहीं किया और दुनिया के साथ-साथ आख़िरत की भी फ़िक्र की।

सांसद ने यह भी कहा कि दादा के इंतक़ाल के बाद परिवार और पूरे सम्भल लोकसभा क्षेत्र पर जो मुश्किलें आईं, उस दौर में उनकी कमी सबसे ज़्यादा महसूस हुई। उन्होंने एक शेर के जरिए अपने जज़्बात बयां किए मुद्दतों रोया करोगे मेरे मर जाने के बाद, आएगी याद बहुत मेरी मेरे गुज़र जाने के बाद। पोस्ट के आखिर में सांसद ने दादा-दादी की मग़फ़िरत और जन्नतुल फ़िरदौस में आला मुक़ाम की दुआ की। साथ ही कहा कि वह बिना ख़ौफ़ क़ौम और ग़रीब अवाम की ख़िदमत के रास्ते पर चलते रहेंगे। यह भावुक पोस्ट सामने आने के बाद समर्थकों ने भी कमेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और उनके दादा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Also Read- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में राजभाषा सम्मेलन को संबोधित किया, हिंदी और स्थानीय भाषाओं को एक ही मां की दो बहनें बताया, कोई झगड़ा नहीं, प्रचार के बावजूद हिंदी थोपने का आरोप गलत, मोदी नेतृत्व में सभी भाषाएं मजबूत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow