Sambhal: मुस्लिम महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा सांसद ने कहा ऐसा व्यक्ति सलाखों के पीछे होना चाहिए। 

बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दिए गए बयान मुस्लिम लड़कियों को लाओ नौकरी और खाने-पीने का इंतजाम हम करेंगे पर सपा सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए संगीन धाराओं

By INA News Desk
Oct 28, 2025 - 16:55
134 Views
Sambhal: मुस्लिम महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा सांसद ने कहा ऐसा व्यक्ति सलाखों के पीछे होना चाहिए। 
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल 

बीजेपी के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा दिए गए बयान मुस्लिम लड़कियों को लाओ नौकरी और खाने-पीने का इंतजाम हम करेंगे पर सपा सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की जगह समाज में नहीं सलाखों के पीछे होनी चाहिए।

सिद्धार्थनगर के पूर्व भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के मुस्लिम लड़कियां लाओ और नौकरी पाओ वाले वायरल बयान पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसद बर्क ने इस बयान को बेहद घटिया और भद्दा करार देते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होना चाहिए, ताकि वह जिंदगी भर बाहर न आ सके। उन्होंने कहा कि यह बयान समाज को तोड़ने और नफरत फैलाने वाला है। एक ओर भाजपा सरकार नारी सम्मान की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उनके नेता ऐसे भेदभावपूर्ण और शर्मनाक बयान देकर महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। सपा सांसद ने कहा, मैं इस बयान की जितने कड़े शब्दों में निंदा करूं, वह कम है। ऐसे लोगों की जगह समाज में नहीं, बल्कि सलाखों के पीछे होनी चाहिए। बर्क ने केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Also Read- Sambhal: सम्भल में सिटी मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई, वीनस अल्ट्रासाउंड सेंटर सील।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow