Sambhal: हमारा संविधान खतरे में, बिहार दे देश को दिशा, जियाउर्रहमान बर्क का सियासी संदेश।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है और इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि
उवैस दानिश, सम्भल
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है और इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन ने भले ही अभी 243 सीटों पर 254 उम्मीदवार उतारे हों, लेकिन यह अंतिम फैसला नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्याशी घोषित करने के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया भी होती है, इसलिए आने वाले दिनों में आपसी सहमति के जरिए कुछ सीटों पर फ्रेंडली फाइट की स्थिति खत्म हो सकती है। अभी सिर्फ उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। संभावना है कि बातचीत के बाद गठबंधन उतनी ही सीटों पर लड़ेगा जितनी बिहार विधानसभा में कुल सीटें हैं।
बिहार के चुनावी नतीजों को लेकर बर्क ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी पार्टी की आलोचना नहीं, बल्कि जनता को जागरूक करना है। उन्होंने कहा, मेरे मानने या न मानने से कुछ नहीं होता, लेकिन मेरी दुआ है कि बिहार की जनता इस बार ऐसा फैसला ले जिससे हमारा लोकतंत्र और संविधान सुरक्षित रहे। देश के हालात सभी के सामने हैं। इसलिए बिहार की जनता को चाहिए कि वह समझदारी से फैसला ले ताकि हमारे अधिकारों का हनन न हो। सपा सांसद ने आगे कहा कि बिहार की बहाली, विकास और देश की तरक्की के लिए इंडिया गठबंधन को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, यह समय है जब हम सभी को मिलकर इंडिया गठबंधन को ताकत देनी चाहिए। अगर बिहार से एक मजबूत संदेश जाएगा तो देशभर में लोकतंत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। एआईएमआईएम की बिहार चुनाव में मौजूदगी पर उन्होंने कहा कि उनकी चुनावी भागीदारी नई नहीं है। पहले भी वो मैदान में थे, अब भी हैं, लेकिन मुझे विश्वास है कि इस बार जनता किसी गलतफहमी में नहीं आएगी। बिहार की जनता जागरूक है और वो जानती है कि किसे वोट देने से देश और राज्य दोनों सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि बिहार के मतदाता इस बार ऐसा फैसला करेंगे जिससे नफरत की राजनीति को करारा जवाब मिले और इंडिया गठबंधन की मजबूत सरकार बनाकर जनता अपने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा कर सके।
What's Your Reaction?











