Sambhal : कांग्रेस की स्थापना के 140 वर्ष पूरे, कार्यकर्ताओं में उत्साह, 28 दिसंबर कांग्रेसियों के लिए गौरव का दिन- आरिफ तुर्की
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि 28 दिसंबर कांग्रेसजनों के लिए गर्व और खुशी का दिन है। वर्ष 1885 में ए.ओ. ह्यूम द्वारा मुंबई में कांग्रेस
Report : उवैस दानिश, सम्भल
अखिल भारतीय कांग्रेस की स्थापना के 140 वर्ष पूरे होने पर 28 दिसंबर को जिला कांग्रेस कार्यालय पर ध्वजारोहण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि 28 दिसंबर कांग्रेसजनों के लिए गर्व और खुशी का दिन है। वर्ष 1885 में ए.ओ. ह्यूम द्वारा मुंबई में कांग्रेस की स्थापना की गई थी। तब से लेकर आज तक कांग्रेस ने देश की आज़ादी, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के लिए अनगिनत कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी रही है।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आज कुछ फिरकापरस्त और मनुवादी ताकतें कांग्रेस को गद्दार बताने का प्रयास कर रही हैं, जबकि सच्चाई यह है कि देश की आज़ादी की लड़ाई में कांग्रेस का योगदान सबसे बड़ा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा धर्म, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर देश की एकता और अखंडता के लिए काम किया है।
विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कांग्रेस के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका और वर्तमान समय में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, AICC व PCC के प्रतिनिधि, जिले के सभी फ्रंटल विभागों के जिलाध्यक्ष तथा उनकी कमेटियों के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। सभी ने कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Also Click : Sambhal : नगर कीर्तन की भव्य तैयारी, 1 जनवरी को निकलेगा नगर कीर्तन
बाइट - आरिफ तुर्की, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
What's Your Reaction?