Hathras: होली व रमजान को लेकर शहर में फ्लैग मार्च। 

होली पर्व और रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़

Mar 2, 2026 - 21:00
70 Views
Hathras: होली व रमजान को लेकर शहर में फ्लैग मार्च। 
पुलिस उपमहानिरीक्षक  प्रभाकर चौधरी व  पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा  फ्लैग मार्च करते हुए 
हाथरस। होली पर्व और रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी और पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
फ्लैग मार्च सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट और तालाबा चौराहा सहित विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा। अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया तथा होली और रमजान को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
पुलिस ने आमजन से शराब पीकर वाहन न चलाने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संयमित गति रखने, निर्धारित समय के अनुसार ध्वनि उपकरणों का प्रयोग करने और सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक पोस्ट न फैलाने की अपील की। आपात स्थिति में डायल 112 पर सूचना देने को कहा गया है। जनपद में विभिन्न स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग और सघन चेकिंग के निर्देश भी दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow