Moradabad: समाज में पत्रकारों की सशक्त भूमिका पर जोर, नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित। 

जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल उ.प्र. (रजि.) की वर्ष 2026 की नई प्रान्तीय कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज द्वारा

Mar 3, 2026 - 22:13
61 Views
Moradabad: समाज में पत्रकारों की सशक्त भूमिका पर जोर, नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित। 
समाज में पत्रकारों की सशक्त भूमिका पर जोर, नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित। 

मुरादाबाद। जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल उ.प्र. (रजि.) की वर्ष 2026 की नई प्रान्तीय कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन को सक्रिय व मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों पर समाज निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर के बावजूद आज भी जनता के बीच प्रिंट मीडिया की सशक्त और विश्वसनीय भूमिका बनी हुई है। पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उन्हें निष्पक्ष, निर्भीक व जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य केवल पत्रकारों के पेशेवर हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी कल्याणकारी कार्य करना है। संगठन पत्रकारों के किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करेगा और आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष के लिए सदैव तैयार रहेगा।

2026 की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी इस प्रकार है:

एडवाइजर पद पर नियुक्त:

  • राजकुमार सिंह (आगरा)

  • आदर्श नन्दन गुप्त (आगरा)

  • हरिशंकर जोशी (मेरठ)

  • मनोज आहूजा (मुरादाबाद)

  • पंकज कुमार वालिया (शामली)

अन्य पदाधिकारी:

  • उपाध्यक्ष – अमित गोयल

  • प्रान्तीय सचिव – परीक्षित कौशिक (मथुरा)

  • प्रान्तीय कोषाध्यक्ष – विनय गुप्ता

  • संयुक्त सचिव – नवीन अग्रवाल (पीलीभीत)

प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य:

  • विशाल अग्रवाल (अलीगढ़)

  • सतीश अग्रवाल (मुरादाबाद)

  • अजय गहलौत (मेरठ)

कानूनी सलाहकार: मोहित शर्मा

इसके अतिरिक्त मेरठ मंडल के संयोजक के रूप में विशेष त्यागी को नियुक्त किया गया है। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी संगठन की नीतियों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए पत्रकार हितों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएगी और समाज में सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देगी।

Also Read- Lucknow: महिलाओं की प्रतिभा से चमका सरस मेला, बोले उपमुख्यमंत्री – ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं महिलाएं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow