Moradabad : ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, परशुराम जयंती पर अवकाश सहित कई मांगें रखीं
आचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि देशभर में ब्राह्मणों का चुन-चुनकर उत्पीड़न हो रहा है। ब्राह्मण समाज अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि अन्य समाजों के महापुरुषों की ज
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में अंबेडकर पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने ब्राह्मण समाज पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ अपनी बात रखी।
आचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि देशभर में ब्राह्मणों का चुन-चुनकर उत्पीड़न हो रहा है। ब्राह्मण समाज अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि अन्य समाजों के महापुरुषों की जयंती पर छुट्टी घोषित की जाती है, लेकिन भगवान परशुराम, जो विष्णु के छठे अवतार हैं, उनकी जयंती पर पहले से घोषित छुट्टी योगी सरकार ने बंद कर दी। कई बार मांग के बावजूद छुट्टी नहीं दी गई।
इसके बाद प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। युवा ब्राह्मण रजत शर्मा समेत अन्य लोगों ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया।
ज्ञापन में मुख्य मांगें ये रखी गईं:
- ब्राह्मणों पर झूठे मुकदमे न लगाए जाएं।
- ललित कौशिक पर लगे मुकदमों की सीबीआई जांच हो, क्योंकि ब्राह्मण समाज पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।
- भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।
- शंकराचार्य या किसी साधु-संत का अपमान न हो।
- यूजीसी कानून वापस लिया जाए।
इस दौरान अरविंद मिश्रा, सचिन शर्मा, मयंक शर्मा, विनित पांडे, प्रांशु जोशी, शलभ शर्मा, अनिल शर्मा, नितिन शर्मा, शिव चरण शर्मा, अभिषेक शर्मा, इंग्लिश शर्मा, देवेश वशिष्ठ, विवेक शर्मा समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?