Bajpur : काशीपुर कोतवाली आईटीआई पुलिस ने गुम हुए पांच मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कुल कीमत 88 हजार रुपये

पारस सिंह पुत्र शिव प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 01 मजरा प्रभु कोतवाली बाजपुर का ओप्पो ए-58 मोबाइल फोन 16 हजार रुपये का, मुन्त्याज शाह पुत्र स्वर्गीय बतून शाह निवासी कच्नाल

Feb 28, 2026 - 22:56
50 Views
Bajpur : काशीपुर कोतवाली आईटीआई पुलिस ने गुम हुए पांच मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कुल कीमत 88 हजार रुपये
Bajpur : काशीपुर कोतवाली आईटीआई पुलिस ने गुम हुए पांच मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कुल कीमत 88 हजार रुपये

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उधम सिंह नगर जिले में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए पांच मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस कर दिए। ये फोन कुल कीमत करीब 88 हजार रुपये के थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में गुम मोबाइल फोन बरामद करने के लिए सीसीटीएनएस पोर्टल में डाटा अपलोड कर रोजाना CEIR पोर्टल पर निगरानी रखी गई।बरामद फोन और मालिक इस प्रकार हैं-

पारस सिंह पुत्र शिव प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 01 मजरा प्रभु कोतवाली बाजपुर का ओप्पो ए-58 मोबाइल फोन 16 हजार रुपये का, मुन्त्याज शाह पुत्र स्वर्गीय बतून शाह निवासी कच्नाल गुसाई कोतवाली आईटीआई का वीवो वाई 11 मोबाइल 16 हजार रुपये का, मुख़्तार अली पुत्र अशरफ अली निवासी कचनाल गुसाई कोतवाली आईटीआई का सैमसंग ए-50 मोबाइल 18 हजार रुपये का, इमरान पुत्र युसूफ निवासी गुलडिया कोतवाली आईटीआई का ओप्पो ए-59 मोबाइल 20 हजार रुपये का और गुरदित्ता सिंह निवासी कटेय्या कोतवाली आईटीआई का पोको मोबाइल 18 हजार रुपये का।

ये सभी फोन थाना आईटीआई क्षेत्र में गुम हुए थे। पुलिस ने इन्हें बरामद कर मालिकों को थाने बुलाया और फोन सौंप दिए। फोन मिलने पर मालिक बहुत खुश हुए और पुलिस की इस पहल की खूब सराहना की।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow