Ayodhya : स्वास्थ्य विभाग में तीन करोड़ के भुगतान पर सवाल, पूर्व सीएमओ के समय बिना जांच के दवाइयों का पैसा निकाला गया

मामला सामने आने पर बलरामपुर सदर के विधायक पल्टूराम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की और दोषियों के भुगतान पर रोक लगाने की अपील की। विधायक के

By INA News Desk
Feb 28, 2026 - 21:55
39 Views
Ayodhya : स्वास्थ्य विभाग में तीन करोड़ के भुगतान पर सवाल, पूर्व सीएमओ के समय बिना जांच के दवाइयों का पैसा निकाला गया
Ayodhya : स्वास्थ्य विभाग में तीन करोड़ के भुगतान पर सवाल, पूर्व सीएमओ के समय बिना जांच के दवाइयों का पैसा निकाला गया

अयोध्या जिले के स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार बानियान के कार्यकाल में करीब तीन करोड़ रुपये की दवाइयों, उपकरणों और अन्य सामग्री का भुगतान बिना किसी भौतिक जांच या सत्यापन के कोषागार से करा लिया गया। यह भुगतान तब किया गया जब सीएमओ का तबादला होने वाला था और रिकॉर्ड अधूरे थे। सूत्रों के अनुसार इस मामले में सीएमएसडी स्टोर इंचार्ज संतराम मुख्य भूमिका में बताए जा रहे हैं। लेखा अनुभाग की मिलीभगत से अधूरे कागजों के आधार पर भुगतान पास कराया गया। स्टॉक का मिलान नहीं हुआ, सत्यापन नहीं हुआ और जवाबदेही भी तय नहीं की गई। सिर्फ फाइलें चलाई गईं और सरकारी खजाने से पैसा निकल गया।मामला सामने आने पर बलरामपुर सदर के विधायक पल्टूराम ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की और दोषियों के भुगतान पर रोक लगाने की अपील की। विधायक के पत्र से विभाग में हलचल मच गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमओ को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। लेकिन सवाल यह है कि जांच सही ढंग से होगी या फाइलों के ढेर में दब जाएगी। अगर निष्पक्ष जांच हुई तो कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। यह तीन करोड़ का मामला सिर्फ रकम का नहीं बल्कि पूरे सिस्टम में गड़बड़ी का संकेत है।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow