Farrukhabad : राजेपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस शिनाख्त के लिए जांच में जुटी

प्रारंभिक जांच में शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। हालांकि शव के साथ एक थैला था जिसमें 3-4 जोड़ी कपड़े और एक मोबाइल चार्जर मिला। उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार ने पंचनामा भरक

By INA News Desk
Feb 28, 2026 - 21:57
33 Views
Farrukhabad : राजेपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस शिनाख्त के लिए जांच में जुटी
Farrukhabad : राजेपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद, पुलिस शिनाख्त के लिए जांच में जुटी

फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी से एक अज्ञात युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने नदी में शव तैरता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुदेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव पानी में होने के कारण फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से शव को नदी से बाहर निकाला गया।

प्रारंभिक जांच में शव के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। हालांकि शव के साथ एक थैला था जिसमें 3-4 जोड़ी कपड़े और एक मोबाइल चार्जर मिला। उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि अभी शव की पहचान नहीं हुई है। आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है और पिछले दिनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट जांच की जा रही है। पहचान होने पर परिवार को जानकारी दी जाएगी। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है कि यह हादसा है या कोई अन्य मामला।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow