Bijnor News: योग से ही रोग मुक्त जीवन संभव - मंत्री कपिल देव अग्रवाल

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग ....

By INA News Desk
Jun 21, 2025 - 12:42
452 Views
Bijnor News: योग से ही रोग मुक्त जीवन संभव - मंत्री कपिल देव अग्रवाल
Advertisement
Advertisement

बिजनौर/लखनऊ: प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिजनौर में आयोजित भव्य योग शिविर में सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ के आह्वान और  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में मंत्री  अग्रवाल ने जनपद बिजनौर के नागरिकों के साथ सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की पहचान है, जो शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह जीवन भर की प्रेरणा है। सभी को योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ भारत, समर्थ भारत की संकल्पना को साकार करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि योग से ही रोग मुक्त जीवन संभव है और यह भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज विश्वभर में सम्मान प्राप्त हुआ है। मंत्री श्री अग्रवाल ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति प्रतिदिन योगाभ्यास कर न केवल स्वयं को स्वस्थ रखें, बल्कि समाज को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें।

Also Read- Gorakhpur News: सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोरखनाथ मंदिर में सामूहिक योगाभ्यास किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement