Deoband : रमजान के लिए विद्युत कट का समय बदलने की मांग, सभासदों ने एक्सएन को सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि रमजान में रोजेदार सुबह पांच बजे से मस्जिदों में नमाज अदा करने जाते हैं। लेकिन सुबह पांच बजे से आठ बजे तक लगने वाला कट उन्हें परेशानी में डालता है। इसलिए इस दौरान क

Feb 18, 2026 - 21:40
 0  5
Deoband : रमजान के लिए विद्युत कट का समय बदलने की मांग, सभासदों ने एक्सएन को सौंपा ज्ञापन
Deoband : रमजान के लिए विद्युत कट का समय बदलने की मांग, सभासदों ने एक्सएन को सौंपा ज्ञापन

देवबंद नगर में नगर पालिका के कई सभासदों ने पवित्र रमजान के दौरान सुबह के विद्युत कट का समय बदलने की मांग की है। सभासद वाजिद मलिक के नेतृत्व में एक ज्ञापन विद्युत विभाग के एक्सएन को सौंपा गया।ज्ञापन में कहा गया है कि रमजान में रोजेदार सुबह पांच बजे से मस्जिदों में नमाज अदा करने जाते हैं। लेकिन सुबह पांच बजे से आठ बजे तक लगने वाला कट उन्हें परेशानी में डालता है। इसलिए इस दौरान कट का समय सुबह छह बजे से नौ बजे तक करने की मांग की गई है।

सभासद वाजिद मलिक ने बताया कि कल से रमजान शुरू हो रहा है। मौजूदा सुबह पांच से आठ बजे का कट एक महीने के लिए छह से नौ बजे तक किया जाए। इस मांग के साथ ज्ञापन दिया गया है। इस दौरान सभासद औसाफ सिद्दीकी, सभासद पत्नी आसिफ लियाकत, सभासद पत्नी डॉ असलम अली और सभासद शाहिद हसन भी मौजूद रहे।

Also Click : Sitapur : नैमिषारण्य में 84 कोसीय परिक्रमा शुरू, रामादल के जयघोष के साथ लाखों श्रद्धालु नंगे पैर चलेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow