Hathras : हाथरस में जीएसटी कार्यालय में एसआईआर ड्यूटी से काम प्रभावित, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
व्यापारी बताते हैं कि साल की अंतिम तिमाही में लेखा-जोखा और कर निर्धारण से जुड़े कामों के चलते बड़ी संख्या में नोटिस जारी होते हैं। जवाब देने या सुनवाई के लिए आने पर अधिकारी अपने स्था
आगरा रोड पर स्थित राज्य कर विभाग जीएसटी कार्यालय में औचक जांच के दौरान अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। यह एसआईआर ड्यूटी में उनकी तैनाती के कारण हो रहा है जिससे कार्यालय लंबे समय से बिना अधिकारियों के चल रहा है। इससे नोटिसों के जवाब देने और अपील सुनवाई का काम रुक गया है। व्यापारी बताते हैं कि साल की अंतिम तिमाही में लेखा-जोखा और कर निर्धारण से जुड़े कामों के चलते बड़ी संख्या में नोटिस जारी होते हैं। जवाब देने या सुनवाई के लिए आने पर अधिकारी अपने स्थान पर नहीं मिलते जिससे व्यापारियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। सुरक्षा कर्मी भी यही जानकारी देते हैं कि एसआईआर ड्यूटी के कारण अधिकारी उपलब्ध नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं और अधिकारियों के बीच कुछ बहस भी हुई।
डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि जीएसटी अधिकारियों की ड्यूटी एसआईआर में न लगाई जाए। यदि लगाई भी जाए तो समयबद्ध रोस्टर बनाया जाए ताकि सरकारी काम बाधित न हो और राजस्व लक्ष्य पर असर न पड़े। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश वार्ष्णेय, सचिव विनोद कुमार अग्रवाल, संरक्षक गिरीश चंद्र शर्मा, भुवनेश वार्ष्णेय, भरत शर्मा, दुर्गेश चतुर्वेदी, आकाश ठाकुर, रामकुमार शर्मा तथा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महामंत्री आकाश वर्मा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, हरेंद्र शर्मा, शैलेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा
What's Your Reaction?











