Hathras : टीकरी कला में महाशिवरात्रि पर भव्य मेला और दंगल हुआ आयोजित, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या पहुंची। खाने-पीने की दुकानें, बच्चों के खेल के साधन और विभिन्न आकर्षक स्टॉलों ने मेले को और रंगीन बना दि

Feb 18, 2026 - 00:13
 0  3
Hathras : टीकरी कला में महाशिवरात्रि पर भव्य मेला और दंगल हुआ आयोजित, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पहलवानो का हाथ मिलवाते अतिथि

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में ग्राम पंचायत टीकरी कला स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर सेवाकार ब्रह्मदेव शर्मा के मार्गदर्शन में भव्य मेला और दंगल का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में धार्मिक भक्ति और पारंपरिक संस्कृति का खूब प्रदर्शन हुआ जिससे पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बन गया।

मेले में दूर-दूर से आए श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या पहुंची। खाने-पीने की दुकानें, बच्चों के खेल के साधन और विभिन्न आकर्षक स्टॉलों ने मेले को और रंगीन बना दिया। दंगल प्रतियोगिता में अलग-अलग इलाकों से आए पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती की कला दिखाकर दर्शकों को उत्साहित किया। दंगल की शुरुआत समाजसेवी लोकेश प्रधान ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर की। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट अरुण दीक्षित, समाजसेवी रिंकू शर्मा, समाजसेवी शिवप्रताप सिसोदिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर पहलवान, एडवोकेट गौरव भारद्वाज, आचार्य सौरभदास, आचार्य अंकित भारद्वाज, अतुल भारद्वाज, आदित्य भारद्वाज, अंकित पुंढीर, गौरव पुंढीर, बीरेश पुंढीर, अशोक शर्मा, राजपाल पूर्व प्रधान, हरिओम गुप्ता, दूरदर्शन सिंह जैसे कई लोग मौजूद रहे।

You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow