Ambedkarnagar : भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन संघर्षों, उनके उच्च आदर्शों और धर्म की रक्षा के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि आचार्य राकेश जी महाराज और विशिष्ट अतिथि यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, वीरेन्द्र तिवारी, भीमदत्त चतुर्वेदी
अंबेडकरनगर के आलापुर में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भव्य कार्यक्रमों और शोभायात्राओं का आयोजन किया। जल्लापुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का संयोजन देवी प्रसाद पयासी ने किया, जबकि इसका संचालन डॉक्टर उदयराज मिश्र ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन संघर्षों, उनके उच्च आदर्शों और धर्म की रक्षा के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि आचार्य राकेश जी महाराज और विशिष्ट अतिथि यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, वीरेन्द्र तिवारी, भीमदत्त चतुर्वेदी, गिरिजेश मिश्र और लालमणि गोंड ने समाज को उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र, सुबास चतुर्वेदी, डॉक्टर लालचन्द, क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता मिश्र, बालगोबिंद तिवारी, पवन कुमार मिश्र, इंद्रजीत सिंह, महेन्द्र तिवारी, ग्राम प्रधान उपेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, मनोज यादव और बृजेश मौर्य सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा के दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। इस आयोजन ने समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।
Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
What's Your Reaction?









