Barabanki : युवती की हत्या का खुलासा, पिता ने ही लोक-लाज के डर से ली थी जान

पिता के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पिता ने बताया कि सामाजिक बदनामी और लोक-लाज के डर से उस

By INA News Desk
Apr 20, 2026 - 22:14
101 Views
Barabanki : युवती की हत्या का खुलासा, पिता ने ही लोक-लाज के डर से ली थी जान
Barabanki : युवती की हत्या का खुलासा, पिता ने ही लोक-लाज के डर से ली थी जान

बाराबंकी के बड्डूपुर क्षेत्र में नहर के पास मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है, जहां युवती का पिता ही उसका हत्यारा निकला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते मंगलवार को युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने जब आसपास के जिलों में जांच की, तो लखनऊ के चिनहट थाने में वंदना नाम की युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली। पुलिस ने जब वंदना के पिता विनय चौबे को पहचान के लिए बुलाया, तो उसने अपनी बेटी को पहचानने से इनकार कर दिया।

पिता के बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी पिता ने बताया कि सामाजिक बदनामी और लोक-लाज के डर से उसने अपनी बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए उसने शव को लखनऊ से लाकर बाराबंकी में फेंक दिया था और युवती का चेहरा बिगाड़ने की कोशिश भी की थी। लखनऊ और बाराबंकी पुलिस ने मिलकर इस मामले की गुत्थी सुलझाई और आरोपी को कानून के हवाले कर दिया।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow