Lucknow : उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल पार्क हेतु निजी निवेश को आमंत्रण, यूपी में प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क में निजी निवेशको ने दिखाई रूचि 

राज्य की निवेश अनुकूल छवि को और सुदृढ़ करने के लिए 36 से अधिक सेक्टोरल नीतियां लागू हैं, जिनमें इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट प्रमोशन पॉलिसी (IIEPP) 2022 तथा FDI/FCI पॉलिसी 2023

Apr 20, 2026 - 22:10
47 Views
Lucknow : उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल पार्क हेतु निजी निवेश को आमंत्रण, यूपी में प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क में निजी निवेशको ने दिखाई रूचि 
Lucknow : उत्तर प्रदेश में विश्वस्तरीय इंडस्ट्रियल पार्क हेतु निजी निवेश को आमंत्रण, यूपी में प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क में निजी निवेशको ने दिखाई रूचि 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 'इन्वेस्ट यूपी' ने सोमवार को एक विशेष 'डेवलपर-इन्वेस्टर फैसिलिटेशन वेबिनार' का आयोजन किया। इस सत्र में देश-विदेश के प्रमुख डेवलपर्स और वैश्विक निवेशकों को एक मंच पर लाकर प्रदेश में 'प्लग-एंड-प्ले' इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने के अवसरों और भविष्य की रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गई।

इस परिचर्चा में क्रेडाई (CREDAI), सेम्बकॉर्प, अदानी एपीएसईजेड, कुशमैन एंड वेकफील्ड, डीएलएफ, ज़फर सरेशवाला ग्रुप, ओमैक्से ग्रुप, डीबीएस बैंकअजमेरा रियल्टी और इंफिनिटी ग्रुप जैसे दिग्गज उद्योग समूहों ने सक्रिय भागीदारी की। सभी हितधारकों ने उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील औद्योगिक नीतियों की सराहना करते हुए परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन, वित्तपोषण (फाइनेंसिंग) और बेहतर योजना निर्माण के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए।

इस अवसर पर 'इन्वेस्ट यूपी' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय किरण आनंद ने राज्य की दो दूरदर्शी नीतियों 'प्राइवेट बिज़नेस पार्क पॉलिसी' और 'यूपी प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड पॉलिसी (DBFOT मॉडल)' पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन पहलों का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा 'रेडी-टू-मूव' औद्योगिक इकोसिस्टम तैयार करना है, जो न केवल वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करे, बल्कि उत्तर प्रदेश को अनुसंधान एवं विकास (R&D) और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) का पसंदीदा हब बना सके।उन्होंने उत्तर प्रदेश की तेजी से विकसित हो रही अवसंरचना का भी उल्लेख किया, जिसमें 7 संचालित एक्सप्रेसवे, 15 प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर तथा 16 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का सशक्त नेटवर्क शामिल है। इनमें नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जो प्रदेश के लिए गेम चेंजर साबित होगा।

राज्य की निवेश अनुकूल छवि को और सुदृढ़ करने के लिए 36 से अधिक सेक्टोरल नीतियां लागू हैं, जिनमें इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट प्रमोशन पॉलिसी (IIEPP) 2022 तथा FDI/FCI पॉलिसी 2023 प्रमुख हैं। नोएडा जहां पहले से GCC हब के रूप में उभर रहा है, वहीं लखनऊ भी GCC पॉलिसी 2024 के तहत तेजी से निवेश आकर्षित कर रहा है।

इस दौरान यीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. सिंह ने यमुना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर के विकास दृष्टिकोण को साझा करते हुए बताया कि यह क्षेत्र नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ाव के कारण निवेश के अपार अवसर प्रदान करता है।

'इन्वेस्ट यूपी' ने एक सक्रिय सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हुए बताया कि उन्नत निवेश मित्र 3.0 पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को त्वरित स्वीकृतियां और बेहतर ईज आफ डूइंग बिजनेस सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे समयबद्ध और निवेशक-अनुकूल प्रक्रियाओं का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

Also Click : Hardoi : मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow