Bajpur : किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी की मांग

पीड़िता ने अपनी बेटी को काफी खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोप है कि जब इस बारे में युवक के घरवालों से बात की गई तो उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी

Apr 5, 2026 - 21:58
43 Views
Bajpur : किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी की मांग
Bajpur : किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी की मांग

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

बाजपुर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की लड़की को भगा ले जाने के मामले में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता ने कोतवाली में तैनात विक्रम धामी को बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के अनुसार घटना की रात करीब 9 बजे युवक लड़की को साथ ले गया था, जिसके बाद से दोनों का कुछ पता नहीं चला है। पीड़िता ने अपनी बेटी को काफी खोजा लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोप है कि जब इस बारे में युवक के घरवालों से बात की गई तो उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मामला दर्ज कर सख्त कदम उठाने को कहा है। पुलिस अधिकारी विक्रम धामी ने भरोसा दिया है कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और जल्द ही दोनों को बरामद कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow