Sambhal : बीएसपी पर बरसे बर्क- बोले- BJP की भाषा बोल रहे बसपा नेता, PDA से घबराई सियासत
बर्क ने बीएसपी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह भाषा बीएसपी की नहीं, बल्कि बीजेपी की लगती है। उन्होंने कहा कि बसपा नेता भाजपा के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो साफ तौर पर उनकी मंशा पर
Report : उवैस दानिश, सम्भल
समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है। बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सपा और अखिलेश यादव पर दिए गए बयान के बाद अब सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने तीखा पलटवार किया है।
बर्क ने बीएसपी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह भाषा बीएसपी की नहीं, बल्कि बीजेपी की लगती है। उन्होंने कहा कि बसपा नेता भाजपा के शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो साफ तौर पर उनकी मंशा पर सवाल खड़ा करता है। अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत टिप्पणी को लेकर बर्क ने नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह की राजनीति ठीक नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ अंबेडकर जयंती मनाती है और यह सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि विचारधारा का हिस्सा है।
पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जिक्र करते हुए बर्क ने कहा कि सपा उन सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है, जिन्हें आज नजरअंदाज किया जा रहा है चाहे मुस्लिम हों, पिछड़े हों या दलित। उन्होंने बीएसपी पर बीजेपी से मिलीभगत का भी आरोप लगाया और कहा कि कुछ राजनीतिक मकसद के तहत इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं। बर्क ने अंत में कहा कि समाजवादी पार्टी की नीति पूरी तरह साफ है और कोई भी उस पर उंगली नहीं उठा सकता, क्योंकि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इस बयान के बाद साफ है कि यूपी की सियासत में दलित-मुस्लिम-पिछड़ा वोट बैंक को लेकर घमासान और तेज होने वाला है।
Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप
What's Your Reaction?









