Sambhal : सम्भल में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर: मदरसा, मस्जिद और 5 दुकानें ढहनी शुरू, 8 दिन की मोहलत के बाद खुद हटाने लगे निर्माण
बताया जा रहा है कि राजस्व प्रशासन द्वारा 8 दिन का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने पहले ही मजदूर लगाकर निर्माण हटाना शुरू कर दिया था, लेकिन काम धीमा होने पर प्रशासन से जेसीबी मशीन उपलब्ध करा
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बंद में ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार सुबह 11:18 बजे बुलडोजर मौके पर पहुंचा और करीब साढ़े तीन बीघा जमीन पर बने मदरसा, मस्जिद और पांच दुकानों के अवैध निर्माण को हटाने का काम शुरू कर दिया गया
बताया जा रहा है कि राजस्व प्रशासन द्वारा 8 दिन का अल्टीमेटम दिए जाने के बाद स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने पहले ही मजदूर लगाकर निर्माण हटाना शुरू कर दिया था, लेकिन काम धीमा होने पर प्रशासन से जेसीबी मशीन उपलब्ध कराने की मांग की गई।
डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल की मौजूदगी में कार्रवाई तेज कर दी गई। ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर ने बताया कि प्रशासन द्वारा दी गई समयसीमा में काम पूरा करना मुश्किल था, इसलिए जेसीबी की मदद ली गई है। मशीन का किराया ₹1000 प्रति घंटा तय किया गया है और करीब 20 घंटे में पूरा निर्माण हटाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्रवाई के दौरान मस्जिद के बाहर लगा ठंडे पानी का प्याऊ भी हटा दिया गया, जो समाजवादी पार्टी विधायक पिंकी यादव की निधि से बना था और पिछले एक साल से खराब स्थिति में पड़ा था। राजस्व विभाग के अनुसार गाटा संख्या 623 (खाद के गड्ढे) और 630 (खेल का मैदान) की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया था, जिसकी पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराने के लिए टीम गठित की गई थी।
इस जमीन पर दो स्कूलों के निर्माण का भी दावा किया गया है। अवैध निर्माण में जिन लोगों की दुकानें थीं, उनमें समोसा-पकौड़ी, सब्जी, मेडिकल स्टोर और जन सेवा केंद्र संचालक शामिल हैं, जिनकी रोजी-रोटी पर भी इस कार्रवाई का असर पड़ा है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मची हुई है, जबकि अधिकारी साफ कर चुके हैं कि ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप
What's Your Reaction?









