Hardoi : छत का लेंटर गिराने को लेकर खूनी संघर्ष, चार घायल, मुकदमा दर्ज
रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी
हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के कुडिंयापुर गांव में छत का लेंटर गिराने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
इस हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित करन अपने परिवार के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था, तभी गांव के ही अरुण कुमार, अशोक, रमेश और सुशीला देवी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
इस मारपीट में पीड़ित करन, उसकी बहन छाया देवी, भाई अजय और मां नीलम बुरी तरह चोटिल हो गए। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है और प्रभारी इंचार्ज देवेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?


