Saharanpur : पुलिस का पैदल गश्त अभियान: नशा और सट्टे के अवैध धंधों पर लगाम लगाना बनी बड़ी चुनौती
इन कोशिशों के बीच जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और सट्टे का कारोबार पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्द बना हुआ है। प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद इन अवैध धंधों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा आम है कि कुछ इला
सहारनपुर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सड़कों पर उतरकर पैदल गश्त कर रहा है। पुलिस की टीमें मुख्य बाजारों, भीड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में सक्रियता दिखा रही हैं, जिससे अपराधियों में खौफ पैदा करने की कोशिश की जा रही है। गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की जा रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस सक्रियता से अपराधों में कमी आएगी। पुलिसकर्मी आम लोगों से बातचीत कर उन्हें जागरूक भी कर रहे हैं और किसी भी गलत गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इन कोशिशों के बीच जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और सट्टे का कारोबार पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्द बना हुआ है। प्रशासन की सख्ती के दावों के बावजूद इन अवैध धंधों पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा आम है कि कुछ इलाकों में यह काला कारोबार अब भी बेखौफ चल रहा है। सबसे गंभीर बात यह सामने आ रही है कि पुलिस के लिए काम करने वाले कुछ संदिग्ध लोग ही इन अपराधियों को सुरक्षा दे रहे हैं और उन्हें पुलिस की कार्रवाई की पहले ही जानकारी दे देते हैं। यदि इन बातों में सच्चाई है, तो यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस केवल सड़कों पर गश्त तक सीमित रहती है या फिर अपने महकमे के भीतर छिपे इन मददगारों को पकड़कर नशे और सट्टे के गिरोह को जड़ से खत्म करती है।
You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?


