Sambhal : PM मोदी की अपील पर मुस्लिम धर्मगुरुओं का समर्थन, बोले- ‘शादियों में फिजूलखर्ची रोकें, निकाह आसान बनाएं’

धर्मगुरु मुफ्ती आलम रज़ा नूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश किसी एक समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान और भविष्य की परिस्थितियों को प्रधानमंत्री बेहतर समझते हैं, इसलिए जनता को उनके फैसले का समर्थ

May 12, 2026 - 21:26
 0  14
Sambhal : PM मोदी की अपील पर मुस्लिम धर्मगुरुओं का समर्थन, बोले- ‘शादियों में फिजूलखर्ची रोकें, निकाह आसान बनाएं’
Sambhal : PM मोदी की अपील पर मुस्लिम धर्मगुरुओं का समर्थन, बोले- ‘शादियों में फिजूलखर्ची रोकें, निकाह आसान बनाएं’

Report : उवैस दानिश, सम्भल

प्रधानमंत्री Narendra Modi की ओर से देशवासियों से एक साल तक शादी-ब्याह में सोना न खरीदने और तेल का कम इस्तेमाल करने की अपील पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने खुलकर समर्थन जताया है। धर्मगुरुओं ने इसे देशहित में लिया गया फैसला बताते हुए लोगों से सादगी अपनाने और फिजूलखर्ची रोकने की अपील की।

धर्मगुरु मुफ्ती आलम रज़ा नूरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश किसी एक समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए है। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान और भविष्य की परिस्थितियों को प्रधानमंत्री बेहतर समझते हैं, इसलिए जनता को उनके फैसले का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि शादी-ब्याह में नया सोना-चांदी खरीदने के बजाय पुराने आभूषणों से काम चलाएं और अनावश्यक खर्चों से बचें। मुफ्ती आलम रज़ा नूरी ने कहा कि आज शादियों में दिखावा और फिजूलखर्ची बहुत बढ़ गई है। अगर लोग खर्च कम करेंगे तो परिवार मजबूत होंगे और परिवार मजबूत होंगे तो देश भी मजबूत होगा। उन्होंने सर्राफा व्यापारियों से भी प्रधानमंत्री के फैसले का समर्थन करने की अपील की।

वहीं धर्मगुरु मौलाना वसी अशरफ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात, खासकर ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी आशंकाओं को देखते हुए तेल बचाने की अपील बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत का अधिकांश तेल इसी रास्ते से आता है, इसलिए जनता को प्रधानमंत्री की बात गंभीरता से लेनी चाहिए। मौलाना वसी अशरफ ने नेताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि रोड शो, बड़े काफिलों और विदेश दौरों में होने वाले तेल खर्च पर भी नियंत्रण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब नेता खुद सादगी अपनाएंगे तभी जनता उन पर अमल करेगी। दोनों धर्मगुरुओं ने मुसलमानों से अपील की कि इस्लाम भी निकाह को आसान और सस्ता बनाने की शिक्षा देता है। सोने और दिखावे से दूरी बनाकर समाज में सादगी और पाकीजगी लाई जा सकती है।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow