Sambhal : ओवैसी पर टिप्पणी से सियासत गरम, AIMIM ने नितेश राणे की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठाई मांग, सांस लेना ही माना जाएगा विकास

असद अब्दुल्ला ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल देश के माहौल को खराब करने वाला है। उन्होंने मांग की कि नितेश राणे के खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

May 12, 2026 - 21:28
 0  16
Sambhal : ओवैसी पर टिप्पणी से सियासत गरम, AIMIM ने नितेश राणे की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की उठाई मांग, सांस लेना ही माना जाएगा विकास
असद अब्दुल्ला, जिलाध्यक्ष AIMIM

Report : उवैस दानिश, सम्भल

महाराष्ट्र के विधायक Nitesh Rane द्वारा AIMIM को “आतंकवादी पार्टी” बताए जाने और Asaduddin Owaisi की तुलना ओसामा बिन लादेन से किए जाने पर सियासी घमासान तेज हो गया है। AIMIM के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नितेश राणे को “मानसिक संतुलन खो चुका व्यक्ति” बताया और महाराष्ट्र सरकार से उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

असद अब्दुल्ला ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल देश के माहौल को खराब करने वाला है। उन्होंने मांग की कि नितेश राणे के खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। AIMIM जिलाध्यक्ष ने कहा कि बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी देशहित, तरक्की और संविधान की बात करने वाले नेता हैं और मजलिस का हर कार्यकर्ता अपने वतन से उतनी ही मोहब्बत करता है जितनी अपने नेता से। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू-मुस्लिम के बीच खाई पैदा कर देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं।

साथ ही ऐलान किया कि AIMIM कार्यकर्ता राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर नितेश राणे की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री की उस अपील पर भी असद अब्दुल्ला ने तंज कसा, जिसमें लोगों से शादियों में सोना कम खरीदने, तेल का कम उपयोग करने और पेट्रोल-डीजल की बचत करने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि अगर यही हालात रहे तो आने वाले समय में “सांस लेना ही विकास” माना जाएगा। इस बयान को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow