Sambhal : सम्भल के स्कूल में हिजाब-टोपी विवाद पर गरमाई सियासत, सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क बोले बच्चों के बीच ज़हर घोलने की कोशिश

सांसद बर्क ने कहा कि स्कूल और कॉलेज शिक्षा के केंद्र होते हैं, जहां धर्म और राजनीति को नहीं लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ तस्वीरों और आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। बर्क ने साफ कहा कि अभी

May 12, 2026 - 21:30
76 Views
Sambhal : सम्भल के स्कूल में हिजाब-टोपी विवाद पर गरमाई सियासत, सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क बोले बच्चों के बीच ज़हर घोलने की कोशिश
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के जालब सराय स्थित प्राथमिक विद्यालय में कथित इस्लामीकरण के आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है। सरकारी स्कूल में बच्चों के टोपी और हिजाब पहनने की वायरल तस्वीरों के बाद प्रशासन ने दो मुस्लिम शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्भल सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क ने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाए और इसे धर्म विशेष को बदनाम करने की कोशिश बताया।

सांसद बर्क ने कहा कि स्कूल और कॉलेज शिक्षा के केंद्र होते हैं, जहां धर्म और राजनीति को नहीं लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ तस्वीरों और आरोपों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। बर्क ने साफ कहा कि अभी तक किसी भी स्कूल में धर्मांतरण जैसी कोई घटना साबित नहीं हुई है और बच्चों को धर्म के आधार पर बांटना बेहद खतरनाक सोच है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को यह तक पता नहीं होता कि उनके साथ बैठा बच्चा किस धर्म से ताल्लुक रखता है, लेकिन राजनीति के जरिए उनके मन में दूरी पैदा की जा रही है।

सांसद ने कहा कि यही असली ज़हर है, जो समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहा है। टोपी और हिजाब के मुद्दे पर बर्क ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उदाहरण देते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चे अलग-अलग वेशभूषा पहनते हैं और उसे धर्म से जोड़कर नहीं देखा जाता। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सम्भल के एक अन्य स्कूल में एक मजहब विशेष की बात मनवाने का प्रयास किया जाता है। हालांकि उन्होंने स्कूल का नाम सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन कहा कि पूरी जानकारी जुटाने के बाद प्रशासन को लिखित शिकायत देंगे। सांसद ने प्रशासन और सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वास्तव में निष्पक्षता है तो सभी मामलों में समान कार्रवाई होनी चाहिए, वरना इसे भेदभाव माना जाएगा।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow