Sambhal : रिटायरमेंट की रकम पर उचक्कों का हाथ! बैंक से निकले बुजुर्ग की जेब से डेढ़ लाख उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
जानकारी के अनुसार थाना नखासा क्षेत्र के गांव चंदावली सिंहपुर निवासी विक्रम सिंह पुत्र आशाराम 11 मई 2026 को लगभग 11 बजे हल्लू सराय स्थित बैंक पहुंचे थे। विक्रम सिंह ने अपने खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। बताया जा रहा है कि वह पशुपालन
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े उचक्कागिरी की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां रिटायरमेंट का पैसा लेकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग की जेब से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार थाना नखासा क्षेत्र के गांव चंदावली सिंहपुर निवासी विक्रम सिंह पुत्र आशाराम 11 मई 2026 को लगभग 11 बजे हल्लू सराय स्थित बैंक पहुंचे थे। विक्रम सिंह ने अपने खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। बताया जा रहा है कि वह पशुपालन विभाग से 30 अप्रैल 2026 को रिटायर हुए थे और रिटायरमेंट की रकम लेकर घर लौट रहे थे।
पीड़ित के मुताबिक बैंक से निकलने के बाद करीब 11:40 बजे वह सड़क पर आगे बढ़ रहे थे, तभी एक साइकिल सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आए दूसरे युवक ने बड़ी सफाई से उनकी जेब से रुपये निकाल लिए और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना इतनी शातिराना तरीके से अंजाम दी गई कि पीड़ित को कुछ देर बाद ठगी का एहसास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?


