Sambhal : NEET रद्द होने पर भड़के सांसद जियाउर्रहमान बर्क बोले युवाओं को नौकरी न देने के लिए पेपर लीक एक सोची-समझी साजिश
उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होना सरकार की व्यवस्था और नियंत्रण पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। करोड़ों छात्र मेहनत और उम्मीद के साथ परीक्षा देते हैं, लाखों रुपये फीस और तैयारी में खर्च करते हैं, लेकिन अंत में परीक्षा निरस्त होने से युवाओं का भविष्य अंधकार में
Report : उवैस दानिश, सम्भल
समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने NEET 2026 परीक्षा रद्द होने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। बर्क ने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों में 70 से ज्यादा परीक्षाएं पेपर लीक के कारण रद्द हुई हैं, जिनमें NEET, यूपी पुलिस भर्ती, बिहार पुलिस, जूनियर इंजीनियर और शिक्षक भर्ती जैसी बड़ी परीक्षाएं शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होना सरकार की व्यवस्था और नियंत्रण पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। करोड़ों छात्र मेहनत और उम्मीद के साथ परीक्षा देते हैं, लाखों रुपये फीस और तैयारी में खर्च करते हैं, लेकिन अंत में परीक्षा निरस्त होने से युवाओं का भविष्य अंधकार में चला जाता है। सांसद बर्क ने कहा कि देश का युवा अच्छी शिक्षा हासिल करने के बाद छोटी-छोटी नौकरियों तक के लिए आवेदन कर रहा है, लेकिन हर बार पेपर लीक उसकी उम्मीदों पर पानी फेर देता है।
उन्होंने सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि आखिर बार-बार पर्चा लीक क्यों हो रहा है और इसके पीछे कौन लोग हैं। बर्क ने यह भी बताया कि वह संसद की शिक्षा संबंधी स्थायी समिति के सदस्य हैं और आने वाली बैठक में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाएंगे। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि युवाओं को नौकरी न देने के लिए पेपर लीक एक “सोची-समझी साजिश” बन चुका है। सांसद के इस बयान के बाद NEET परीक्षा और पेपर लीक को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है।
You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?


