Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

आरोप है कि इसी दौरान महिला ने ब्लेड से हमला कर युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल युवक अपने दोस्त के साथ शाहाबाद अस्पताल पहुँचा, जहाँ से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से

May 12, 2026 - 12:04
47 Views
Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : अभिषेक त्रिवेदी

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते एक महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुजदेई निवासी सुधीर की शादी इसी महीने 6 मई को हुई थी। सुधीर का पिछले चार साल से एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। सुधीर की शादी होने से नाराज महिला ने शनिवार को उसे कुरसेली गांव के पास खेतों में मिलने के लिए बुलाया। वहां शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि इसी दौरान महिला ने ब्लेड से हमला कर युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल युवक अपने दोस्त के साथ शाहाबाद अस्पताल पहुँचा, जहाँ से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आरती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow