Sambhal : शताब्दी वर्ष में संघ का शक्ति प्रदर्शन, हिंदू नव वर्ष पर सम्भल में गूंजा अनुशासन का स्वर

पथ संचलन में बाल और युवा स्वयंसेवकों ने एक समान वेशभूषा में कदमताल करते हुए शहरभर में भ्रमण किया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम

Apr 5, 2026 - 22:36
 0  13
Sambhal : शताब्दी वर्ष में संघ का शक्ति प्रदर्शन, हिंदू नव वर्ष पर सम्भल में गूंजा अनुशासन का स्वर
Sambhal : शताब्दी वर्ष में संघ का शक्ति प्रदर्शन, हिंदू नव वर्ष पर सम्भल में गूंजा अनुशासन का स्वर

Report : उवैस दानिश, सम्भल

कोतवाली सम्भल क्षेत्र में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकजुटता का शानदार प्रदर्शन किया।यह संचलन विक्रम पैलेस, दुर्गा कॉलोनी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों जनता पेट्रोल पंप, चंदौसी चौराहा, यशोदा चौराहा, शंकर कॉलेज चौराहा, तहसील रोड, गंज चौराहा, सुनारों वाली गली, जामा मस्जिद, सरथल पुलिस चौकी और पुराना टेलीफोन एक्सचेंज होते हुए पुनः दुर्गा कॉलोनी स्थित माधव पार्क पर संपन्न हुआ।पथ संचलन में बाल और युवा स्वयंसेवकों ने एक समान वेशभूषा में कदमताल करते हुए शहरभर में भ्रमण किया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। कार्यक्रम की देखरेख नगर कार्यवाह गोपीचंद्र के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सौरभ गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में यह संचलन निकाला गया है।उन्होंने कहा कि इस वर्ष संघ अपने 100 वर्ष पूरे कर रहा है, जिसे शताब्दी वर्ष के रूप में पूरे देश में विशेष उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सम्भल में निकला यह पथ संचलन न केवल धार्मिक आस्था बल्कि संगठन की ताकत और अनुशासन का प्रतीक बनकर उभरा, जिसकी पूरे शहर में चर्चा रही।

Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow