Sambhal : पाकिस्तान की धमकी बेअसर, भारत मजबूत - जियाउर्रहमान बर्क ने कहा: युद्ध नहीं, कूटनीति ही समाधान

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में एशिया में चल रहे संघर्षों के असर पूरी दुनिया पर दिख रहे हैं और भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में देश के भीतर युद्ध जैसी स्थिति से बचना बेहद जरूरी है। बर्क ने जोर देकर कहा कि युद्ध विकास में बा

Apr 5, 2026 - 22:40
 0  7
Sambhal : पाकिस्तान की धमकी बेअसर, भारत मजबूत - जियाउर्रहमान बर्क ने कहा: युद्ध नहीं, कूटनीति ही समाधान
Sambhal : पाकिस्तान की धमकी बेअसर, भारत मजबूत - जियाउर्रहमान बर्क ने कहा: युद्ध नहीं, कूटनीति ही समाधान

Report : उवैस दानिश, सम्भल

पाकिस्तान की ओर से भारत को दी गई धमकी—कि अगला संघर्ष सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा और कोलकाता तक पहुंचेगा पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने स्पष्ट कहा कि भारत किसी भी तरह की धमकियों से डरने वाला देश नहीं है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में एशिया में चल रहे संघर्षों के असर पूरी दुनिया पर दिख रहे हैं और भारत भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में देश के भीतर युद्ध जैसी स्थिति से बचना बेहद जरूरी है। बर्क ने जोर देकर कहा कि युद्ध विकास में बाधा बनता है और आम नागरिकों के लिए नई परेशानियां खड़ी करता है। सांसद ने दो टूक कहा कि भारत एक मजबूत राष्ट्र है, जो न तो किसी दबाव में आता है और न ही किसी से डरता है। पाकिस्तान की इस तरह की बयानबाज़ी को उन्होंने गलत ठहराते हुए कहा कि इसका भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी भी विवाद का समाधान युद्ध नहीं, बल्कि कूटनीति और बातचीत के जरिए होना चाहिए।

Also Click : रोहतास के मैरिज हॉल में पुलिस का बड़ा छापा: 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow