Ayodhya : अयोध्या में युवती के अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम की दे
अयोध्या। शादी तय होने पर युवती के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर उसका जीवन खराब करने वाले आरोपी को पटेरंगा थाना पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया। आरोपी पर युवती को जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है।
पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम की देखरेख में थाना प्रभारी शशिकांत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ताज मोहम्मद (57) निवासी ग्राम टांडा थाना रुदौली है।
थाना प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि आरोपी लंबे समय से युवती को धमकाकर उसका शोषण कर रहा था। शादी तय होने पर उसने फोटो और वीडियो वायरल कर दिए जिससे पीड़िता को मानसिक और सामाजिक परेशानी हुई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
Also Click : Hardoi : हरदोई जिले की जूडो टीम का चयन, लखनऊ मंडल ट्रायल में होगा हिस्सा
What's Your Reaction?











