Bhadohi : भदोही के जगतीपुर में शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिवक्ता प्रसन्न मिश्र ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ भदोही,

Feb 20, 2026 - 01:17
 0  2
Bhadohi : भदोही के जगतीपुर में शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
Bhadohi : भदोही के जगतीपुर में शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के एक गांव के बगीचे में स्थित शिव मंदिर से अराजक तत्वों ने रात में शिवलिंग उखाड़कर चोरी कर लिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। भदोही कोतवाली क्षेत्र के जगतीपुर गांव के बगीचे में स्थित शिव मंदिर से अराजक तत्वों द्वारा रात में शिवलिंग उखाड़कर चोरी करने की घटना सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिवक्ता प्रसन्न मिश्र ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ भदोही, कोतवाल भदोही तथा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के आक्रोश को समझा बुझाकर शांत कराया और जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिले की जूडो टीम का चयन, लखनऊ मंडल ट्रायल में होगा हिस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow