Sitapur : ठाकुर नगर में पारिवारिक विवाद में मझले भाई ने बड़े भाई, भाभी और छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला किया, दो की मौत

घटना बुधवार शाम घरेलू बात को लेकर शुरू हुई विवाद से बढ़ी। विवाद इतना तेज हो गया कि श्यामू ने धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर वार किए। बड़े भाई की पत्नी पूनम बचाने आई तो उस प

By INA News Desk
Feb 19, 2026 - 00:19
200 Views
Sitapur : ठाकुर नगर में पारिवारिक विवाद में मझले भाई ने बड़े भाई, भाभी और छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला किया, दो की मौत
Sitapur : ठाकुर नगर में पारिवारिक विवाद में मझले भाई ने बड़े भाई, भाभी और छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला किया, दो की मौत

रिपोर्ट : सुरेंद्र मोठी INA NEWS नैमिषारण्य

सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के ठाकुर नगर गांव में पारिवारिक विवाद के कारण मझले भाई श्यामू ने अपने बड़े भाई हरीश, उसकी पत्नी पूनम और छोटे भाई रामू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हरीश (40) और पूनम (38) को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई रामू को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सीतापुर रेफर किया गया।घटना बुधवार शाम घरेलू बात को लेकर शुरू हुई विवाद से बढ़ी। विवाद इतना तेज हो गया कि श्यामू ने धारदार हथियार से दोनों भाइयों पर वार किए। बड़े भाई की पत्नी पूनम बचाने आई तो उस पर भी कई प्रहार किए गए जिससे वह मौके पर बेहोश हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी श्यामू मौके से फरार है। गांव में सन्नाटा छाया हुआ है और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Also Click : Deoband : देवबंद में आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूल जा रहे दो भाइयों पर हमला, छोटा बच्चा गंभीर घायल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow