Deoband : देवबंद में आवारा कुत्ते ने स्कूल जा रहे छोटे बच्चे पर किया हमला, एक घायल

सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों भाई स्कूल जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर पहुंचते ही पीछे से आया आवारा कुत्ता जयान पर झपट पड़ा, उसे गिराकर हमला कर दिया। जयान घायल हो गया। भाई को बचाने आ

Feb 17, 2026 - 22:09
 0  2
Deoband : देवबंद में आवारा कुत्ते ने स्कूल जा रहे छोटे बच्चे पर किया हमला, एक घायल
AI Image; Deoband : देवबंद में आवारा कुत्ते ने स्कूल जा रहे छोटे बच्चे पर किया हमला, एक घायल

देवबंद। शहर में आवारा कुत्तों का डर बढ़ता जा रहा है और इसका आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा। दो छोटे भाइयों पर कुत्ते ने हमला कर दिया जिसमें पांच साल के जयान के सिर पर कई जगह काट लिया गया और वह घायल हो गया। उसका बड़ा भाई फवाज बाल-बाल बच गया। मोहल्ला पठानपुरा घास मंडी के निवासी जावेद के बेटे जयान नर्सरी में पढ़ता है और फवाज कक्षा एक का छात्र है।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों भाई स्कूल जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर पहुंचते ही पीछे से आया आवारा कुत्ता जयान पर झपट पड़ा, उसे गिराकर हमला कर दिया। जयान घायल हो गया। भाई को बचाने आए फवाज पर भी कुत्ते ने हमला किया लेकिन वह बच गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर कुत्ता भाग गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दस दिनों में कुत्तों ने छह बच्चों पर हमले किए हैं। उन्होंने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खतरे से छुटकारा दिलाने की मांग की है।

You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow