Lucknow : युवाओं और कौशल विकास को नई दिशा देता बजट 2026-27, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण का रोडमैप है बजट

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई परंपरा स्थापित हुई है, जिसमें शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर उद्योग तक हर क्षेत्र में व्यापक ब

Feb 17, 2026 - 22:50
 0  2
Lucknow : युवाओं और कौशल विकास को नई दिशा देता बजट 2026-27, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण का रोडमैप है बजट
Lucknow : युवाओं और कौशल विकास को नई दिशा देता बजट 2026-27, आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण का रोडमैप है बजट

  • आधुनिक कौशल, स्टार्टअप और रोजगार सृजन पर केंद्रित बजट 
  • शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता को गति देने वाला बजट 2026-27 
  • नौकरी से आगे बढ़कर युवाओं को उद्यमी बनाने का संकल्प : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

लखनऊ : प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने विधान परिषद में उत्तर प्रदेश के बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान कहा कि यह बजट युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, कौशल आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश को तकनीकी व औद्योगिक रूप से अग्रणी बनाने का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा कि यह बजट शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, कृषि और सामाजिक समावेशन को साथ लेकर चलने वाला समग्र विकास का दस्तावेज है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई परंपरा स्थापित हुई है, जिसमें शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, रोजगार से लेकर उद्योग तक हर क्षेत्र में व्यापक बदलाव दिखाई दे रहा है। उच्च शिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लर्निंग, रिसर्च व इनोवेशन को प्रोत्साहन देने से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों में इंडस्ट्री लिंकिंग, स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार आधारित शिक्षा से युवाओं को डिग्री के साथ दक्षता भी मिल रही है।उन्होंने बताया कि कौशल विकास विभाग द्वारा आईटीआई, पॉलिटेक्निक और प्रशिक्षण केंद्रों को आधुनिक तकनीकों से लैस किया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, ड्रोन, एविएशन और 3डी प्रिंटिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण से रोजगार तक सीधा संबंध स्थापित करने के लिए इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप और प्लेसमेंट लिंकिंग की प्रभावी व्यवस्था की गई है, जिससे युवा नौकरी चाहने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि डेटा सेंटर पार्क, औद्योगिक निवेश, स्टार्टअप इकोसिस्टम और एमएसएमई को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधान आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में मील का पत्थर हैं। किसानों के लिए ऊर्जा व सिंचाई योजनाएं, महिलाओं के लिए रोजगार व भागीदारी के अवसर और बुनियादी ढांचे का विस्तार समावेशी विकास को मजबूत कर रहे हैं। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से लाखों युवाओं को बिना भ्रष्टाचार के रोजगार मिलना सुशासन का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की आईटीआई और कौशल संस्थान नई तकनीकों से सुसज्जित होकर नवाचार के केंद्र बन रहे हैं। उन्होंने सदन के सदस्यों से अपने-अपने जनपदों में जाकर कौशल संस्थानों का अवलोकन करने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा आत्मनिर्भर होंगे तो उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा और यही आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेगा।

You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow