Hardoi: स्वामी कल्याणानंद पीजी कॉलेज में होली मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

होली का पर्व प्रेम ,सद्भाव और एकता का प्रतीक है यह हमें बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है और मेल मिलाप की भावना को

Mar 10, 2026 - 16:52
 0  25
Hardoi: स्वामी कल्याणानंद पीजी कॉलेज में होली मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।
स्वामी कल्याणानंद पीजी कॉलेज में होली मिलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां।

हरदोई। होली का पर्व प्रेम ,सद्भाव और एकता का प्रतीक है यह हमें बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है और मेल मिलाप की भावना को जागृत करता है"  उक्त वक्तव्य स्वामी कल्याणानंद पीजी कॉलेज न्याैरादेव में आयोजित होली मिलन समारोह में रिटायर्ड आईजी रणजीत सिंह ने दिए। इस अवसर पर तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

स्वामी कल्याणानन्द पी जी कॉलेज न्योरादेव में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ आए हुए सभी अतिथियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया, विद्यालय की शिक्षिकाएं जूली यादव व कुन्ती सिंह द्वारा आए हुए अतिथियों के सम्मान स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

गौरव अग्रवाल,अमन सिंह व उनकी टीम द्वारा होली गीत होली खेले श्यामा हरदोई में,अब आई भक्त प्रहलाद की बारी गीतों द्वारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यकमो की प्रस्तुति होली आई होली आई,होली खेले बरसाना में ,गरभा ,नाटक जल संरक्षण पर पेश किया गया। मुख्य वक्ता रंजीत सिंह और कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगा सिंह चौहान पूर्व विधायक ने की। इस अवसर पर रिटायर्ड आईजी रंजीत सिंह ने होली की परंपरा को प्रेम व सद्भाव का प्रतीक बताया। पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने इस आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

महाविद्यालय संस्थापक हर्ष वर्धन सिंह,आनंद वर्धन सिंह, राज वर्धन सिंह ,हृदयेश वर्धन सिंह,यश वर्धन सिंह, इंद्रेश सिंह,अमित,रजनीश, इंद्र मोहन ने आए हुए मुख्य अतिथि और अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री कृष्ण शास्त्री, मिशन आत्म संतुष्टि के राजवर्धन सिंह राजू, प्रवीण सिंह राजन, प्रधान महोलिया प्रदीप गुप्ता, पत्रकार गौरव अग्रवाल समेत क्षेत्रीय गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। संस्थापक हर्षवर्धन सिंह ने आए हुए गणमान्य नागरिकों, क्षेत्रीय नागरिकों का आभार जताया।

Also Read- Lucknow: महिलाओं की प्रतिभा से चमका सरस मेला, बोले उपमुख्यमंत्री – ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं महिलाएं ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।