Hardoi : थाना कछौना पुलिस ने बच्ची के अपहरण और शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अपहृत बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच के दौरान मामले में धारा 65(1) बीएनएस और 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। पुलिस ने नामजद आरोपी नरेश उर्फ रामनरेश को गि

Feb 17, 2026 - 22:52
 0  2
Hardoi : थाना कछौना पुलिस ने बच्ची के अपहरण और शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार
Hardoi : थाना कछौना पुलिस ने बच्ची के अपहरण और शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार

हरदोई। थाना कछौना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पीड़िता ने थाने पर शिकायत दी थी कि नरेश उर्फ रामनरेश पुत्र अंगने उर्फ अगनू निवासी ग्राम तुबौरा मजरा टिकारी थाना कछौना जनपद हरदोई ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। इस पर मुकदमा 43/26 धारा 87/137(2) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया।

पुलिस ने अपहृत बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच के दौरान मामले में धारा 65(1) बीएनएस और 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। पुलिस ने नामजद आरोपी नरेश उर्फ रामनरेश को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश सिंह और हेड कांस्टेबल अखण्ड प्रताप सिंह शामिल थे। 

You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow