Hardoi : थाना बघौली पुलिस ने बच्ची के अपहरण और शोषण के आरोपी शोभित को किया गिरफ्तार

इस पर मुकदमा 248/25 धारा 137(2)/115(2)/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने अपहृत बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच के दौरान धारा 115(2) बीएनएस

Feb 17, 2026 - 22:56
17 Views
Hardoi : थाना बघौली पुलिस ने बच्ची के अपहरण और शोषण के आरोपी शोभित को किया गिरफ्तार
Hardoi : थाना बघौली पुलिस ने बच्ची के अपहरण और शोषण के आरोपी शोभित को किया गिरफ्तार

हरदोई। थाना बघौली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता की बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था और आरोपी के माता-पिता ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की थी। पीड़िता ने थाने पर शिकायत दी कि शोभित पुत्र कल्लू निवासी ग्राम दौलत पुर मजरा बेहटामुर्तजा बक्श थाना बघौली जनपद हरदोई ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया।

इस पर मुकदमा 248/25 धारा 137(2)/115(2)/351(3) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने अपहृत बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया। जांच के दौरान धारा 115(2) बीएनएस हटा दी गई और धारा 65(1)/87/352/351(3) बीएनएस तथा 5(J)(2)/6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। थाना बघौली पुलिस ने नामजद आरोपी शोभित पुत्र कल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक धर्मराज और हेड कांस्टेबल बृजेन्द्र सिंह शामिल थे।

You May Read : 'मैं तुमसे प्यार करता हूं', टीचर ने 9वीं क्लास की नाबालिग छात्रा को वैलेंटाइन डे पर प्रपोज किया, हाथ पकड़ा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow