Deoband: पूरी मानवता के लिए खतरे की घंटी हैं वैश्विक हालात: गोरा

जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने मौजूदा वैश्विक हालात, विशेषकर ईरान, अमेरिका

Mar 6, 2026 - 19:54
62 Views
Deoband: पूरी मानवता के लिए खतरे की घंटी हैं वैश्विक हालात: गोरा

देवबंद। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक और प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने मौजूदा वैश्विक हालात, विशेषकर ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह पूरी मानवता के लिए खतरे की घंटी है।

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि आज दुनिया जिस तरह के युद्ध और टकराव की आग में झोंकी जा रही है वह केवल एक क्षेत्र की समस्या नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए खतरे की घंटी है। इतिहास गवाह है कि जब भी बड़ी ताकतों ने अपनी शक्ति और प्रभुत्व दिखाने के लिए युद्ध का रास्ता अपनाया उसका सबसे बड़ा खामियाजा आम इंसानों को भुगतना पड़ा है और आज भी वही दृश्य दुनिया के सामने है। मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि इस्राइल और अमेरिका का रवैया अकसर ऐसा दिखाई देता है जैसे वे अपनी ताकत के घमंड में पूरी दुनिया को अपनी नीतियों के अनुसार चलाना चाहते हों। किसी भी मुल्क को यह हक नहीं होना चाहिए कि वह अपनी ताकत के दम पर दुनिया को अस्थिर कर दे। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ जो घटनाएं पेश आई हैं उनकी निंदा की जानी चाहिए, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में न्याय, संतुलन और संवाद का रास्ता ही सभ्य समाज की पहचान हैकिहा कि यह समझना बहुत जरुरी है कि युद्ध कभी भी स्थायी समाधान नहीं देता। जंगें अकसर समस्याओं को और उलझा देती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कूटनीतिक क्षमता और वैश्विक सम्मान का उपयोग करते हुए इन देशों को बातचीत की मेज पर लाने के प्रयास करने की अपील की है।

Also Read- Lucknow: यूपी सरकार व यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow